उज्बेकिस्तान में आयोजित सेंट्रल एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारतीय वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। इस ऐतिहासिक जीत में मुजफ्फरनगर के बुडीना कला गांव निवासी विनीत चौधरी ने टीम की कप्तानी की। भारतीय टीम ने प्रतियोगिता के दौरान पाकिस्तान को 3-0 से हराकर अहम जीत दर्ज की है। मुजफ्फरनगर पहुंचने पर कप्तान विनीत चौधरी का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। सीआरपीएफ के खिलाड़ी सुमित कुमार ने विनीत चौधरी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करने की मांग की है।
#samacharplusott #muzaffarnagar #Uzbekistan
