सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने गोमती के वाटर फ्रंट पर बिना मास्क के लोगों को चलने की चुनौती देते हुए कहा कि इससे मीथेन और बदबू का पता चल जाएगा। अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार में फव्वारे चोर भी बैठे हैं और पुलिस को भी भ्रष्ट कर दिया गया है। उन्होंने 2027 में यूपी की जनता द्वारा बीजेपी को सस्पेंड करने की बात कही और वादा किया कि सपा सरकार आने पर जाति जनगणना होगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग डीएनए पूछ रहे हैं, जबकि उनकी सदस्यता क्यों नहीं जा रही।
#SamacharPlusOTT #akhileshyadav #bjp
