उत्तर प्रदेश के चंदौली में पुलिस ने चोरी के एक अनोखे मामले का पर्दाफाश करते हुए बिहार के एक गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. ये गैंग घरों या दुकानों को नहीं, बल्कि सड़क किनारे या खुले में रखे बड़े-बड़े बिजली केबल के बंडल चुराता था. पिछले दिनों मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में हुई 14 लाख रुपये की केबल चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी. फुटेज के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की और आरोपियों को दबोच लिया. पुलिस ने उनके पास से लगभग चार लाख रुपये कीमत का 300 मीटर चोरी का केबल और चोरी में इस्तेमाल किया गया हाइड्रा जब्त किया है. गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.
#SamacharPlusOTT #chandauli #upnews
