लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय गप्पू नामक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है. ये घटना रहीमाबाद थाना क्षेत्र की है.
#SamacharPlusOTT #lucknow #murder
