बुलंदशहर पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी करने वाले एक बाल अपचारी सहित दो तस्करों, मोंटी और कृष्णा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 4 पिस्टल, 6 तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार ये तस्कर ‘ऑन डिमांड’ अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे. गिरफ्तार तस्कर मोंटी पर 11 और कृष्णा उर्फ भूरा पर 4 संगीन मुकदमे दर्ज हैं. थाना अरनिया पुलिस ने भोगपुर अंडरपास से इन्हें दबोचा है.
#SamacharPlusOTT #smuggler #bulandshahr
