मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भटहट के पिपरी में बन रहे प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के हाथों 30 जून को संभावित लोकार्पण को देखते हुए सीएम योगी ने लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था पर देरी को लेकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी बचे हुए कार्य हर हाल में 22 जून तक पूरे कर लिए जाएं और सतत मॉनिटरिंग के लिए एक टीम लगाई जाए।
#SamacharPlusOTT #cmyogi #upnews
