आगरा के एत्मादपुर के सवाई स्थित कोल्ड स्टोरेज में चल रही एक कूलर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक होने की आशंका है।
#SamacharPlusOTT #agranews #coolerfactory
