उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर जिले में विश्व हिंदू परिषद द्वारा पंचामृत से रुद्राभिषेक किया गया और उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठाई गई। गोरखपुर के अलीनगर स्थित कामनी देवी मंदिर पर योगी आदित्यनाथ के चित्र को पंचामृत से स्नान कराया गया और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की है।
#SamacharPlusOTT #gorakhpur #cmyogi #yogiadityanath #vhp
