आगरा से जहां गंगा दशहरा पर बाह क्षेत्र के प्राचीन तीर्थ धाम बटेश्वर में यमुना स्नान के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार शाम से ही हजारों की संख्या में भक्तों ने डेरा डाल लिया था और दशहरा के पर्व पर लाखों की संख्या में भक्तों ने यमुना नदी में डुबकी लगाकर शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की। यमुना के घाटों पर स्नान के बाद लोगों ने दान पुण्य भी किया। सुरक्षा की दृष्टि से यमुना के घाटों पर भारी संख्या में पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था रही।
#SamacharPlusOTT #agra #agranews #bateshwar #uttarpradesh
