गोरखपुर में बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम की टीम सक्रिय हो गई है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की निगरानी में शहर की मीट की दुकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सैनिटाइजेशन के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नगर निगम और जिला प्रशासन मिलकर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बर्ड फ्लू बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने में जुटे हैं। नगर आयुक्त ने मीडिया को बताया कि संक्रमण की पुष्टि के बाद तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
#SamacharPlusOTT #birdflu #gorakhpur
