राज्य न्यूज़

Gorakhpur: थार गाड़ी से पहुंचे मनबढ़ों ने युवक को पीटा और अगवा किया |SamacharPlusOTT #gorakhpur

by | Jun 6, 2025 | Shorts

गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ मनबढ़ युवकों ने थार गाड़ी से शिवम पाठक नाम के युवक को उसकी दुकान से अगवा कर..उसे बुरी तरह पीटा और कृष्णा बीयर बार ले गए। सूचना मिलते ही गगहा पुलिस मौके पर पहुंची और शिवम को दबंगों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने मामले में चंद्रकेश यादव, मोनू यादव और यश यादव सहित तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी को भी कब्जे में लिया है। घायल शिवम के पिता मनोज पाठक ने बताया कि आरोपियों ने उनके बेटे को रात में दुकान से उठाकर, अपने साथ ले जाकर बुरी तरह पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

#SamacharPlusOTT #gorakhpurnews #kidnapping

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म