बदायूं जिले के गदगांव निवासी 38 वर्षीय रनवीर पुत्र रामप्रकाश एक कार्य से शाहबाद गए थे। 31 मई को शाहबाद की राणा मिल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रनवीर और उनके साथ सवार तेजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को परिजनों ने तत्काल बरेली के रूहेलखंड अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रनवीर की मौत हो गई, जबकि तेजपाल की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक रनवीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#SamacharPlusOTT #budaun #accidentnews
