बदायूं के मौजमपुर नेहनगर गांव में निक्की अहमद नामक किसान की 5 बीघा मक्का की फसल सूड़ी की गलत दवाई के छिड़काव से नष्ट हो गई। किसान ने गोपी चौक स्थित साहू बीज भंडार से दवाई खरीदी थी। फसल बर्बाद होने के बाद दुकानदार ने उन्हें कागज पर दस्तखत कराकर भगा दिया। इस मामले की शिकायत भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ग्रुप) से की गई। जिसके बाद मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना ने सिटी मजिस्ट्रेट और कृषि विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर खेत का निरीक्षण कराया। भाकियू ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
#SamacharPlusOTT ##budaunews #farmer
