उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से महिला शिक्षामित्र के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. महिला शिक्षामित्र के साथ स्कूल में छेड़छाड़ स्कूल में की गई. छेड़छाड़ का आरोप स्कूल के प्रिंसिपल पर लगाया गया है. वहीं पूरे मामले में पुलिस की जांच शुरू हो चुकी है.
दरअसल, सीतापुर जिले में एक शिक्षामित्र ने अपने स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. महिला शिक्षामित्र का आरोप है कि प्रिंसिपल ने पहले स्कूल से बच्चों को छुट्टी दे दी. इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकतें की.

