राज्य न्यूज़

Muzaffarnagar: पालिका बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा, 142 प्रस्ताव पास |SamacharPlusOTT

by | Jun 6, 2025 | Shorts

मुजफ्फरनगर: नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की बोर्ड की बैठक शोर शराबे और हंगामे के बीच संपन्न हुई। बैठक में कुल 146 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 142 सर्वसम्मति से पास हो गए, तीन निरस्त किए गए और एक सरकार को प्रेषित किया गया। कई सभासदों ने सफाई व्यवस्था, फॉगिंग, कूड़ा निस्तारण सहित विभिन्न मुद्दों पर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को घेरा, आरोप लगाया कि दो साल पूरे होने के बावजूद धरातल पर विकास कार्य नहीं दिख रहे हैं। अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इसे हंगामा न बताते हुए कहा कि पार्षदों को अपनी बात रखने का अधिकार है। सभासद पारुल मित्तल ने असंतोष जताते हुए कहा कि उनकी कोई सुनवाई नहीं होती और शहर की मूलभूत समस्याएं जैसे बंदर, कुत्ते और पानी की टंकी की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

#SamacharPlusOTT #muzaffarnagar #upnews

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म