लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने कई लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार एक महिला चलाई जा रही थी, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही घायलों को तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में पुलिस हिरासत में ली गई महिला चालक से दुर्घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।
#SamacharPlusOTT #lucknow #upnews
