उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने एक होमगार्ड को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 55 वर्षीय मृतक सोहनवीर, जो पेशे से होमगार्ड की नौकरी करता था.. सुख तीर्थ गंगा स्नान मेले में तैनात थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
#SamacharPlusOTT #muzaffarnagar #death
