शामली से एक बड़ी और बेहद हैरान कर देने वाली लूट की घटना सामने आई है। हाईवे पर बदमाशों ने एक व्यापारी से 29 लाख रुपये की नकदी लूट ली है। चौंकाने वाली बात ये है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश ‘भारत सरकार’ लिखी एक बोलेरो कार में सवार थे। ये घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के बलवा बाईपास पर हुई। हरियाणा के पानीपत के धागा व्यापारी के कैशियर से बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी रुकवाई और GST के नाम पर लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। इस घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
#SamacharPlusOTT #robbery #upnews
