आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में अरतौनी हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। एक तेज रफ्तार टेंपो सड़क डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जानकारी के मुताबिक ये हादसा एक बाइक को बचाने के चक्कर में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो ने डिवाइडर पर लगी रेलिंग को तोड़ दिया और सड़क पर ही पलट गया। इस दुर्घटना में टेंपो में सवार 5 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि सभी घायल दिल्ली एम्स से वापस लौट रहे थे और फिरोजाबाद के सिरसागंज के रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#SamacharPlusOTT #agra #accidentnews
