हॉस्टलों में रहकर पढ़ाई कर रही छात्राओं की सुरक्षा और निजता को लेकर कानपुर नगर से एक गंभीर मामला सामने आया है। रावतपुर क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ निजता का हनन किया गया है। छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हॉस्टल के प्रबंधक और एक कर्मचारी ने उसे नहाते समय छिपकर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उस वीडियो के आधार पर छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पैसों की मांग की। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडे से संपर्क करने के बाद छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
#SamacharPlusOTT #neet #neetstudent
