गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। प्रेम संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी पति अंगद शर्मा.. वारदात को अंजाम देने के बाद एक घंटे तक लाश के पास बैठा रहा और फिर खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। थानेदार से उसने कहा कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला की लाश बेड पर खून से लथपथ मिली। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने दो साल पहले लव-मैरिज की थी। ये घटना सहजनवा के बाहिलपार गांव का है।
#samacharplusott #gorakhpurnews
