प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को अलीगढ़ आ रहे हैं। अलीगढ़ में वह कई विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह आमजनों और जनप्रतनिधियों से मुलाकात करेंगे और उनकी विभिन्न समस्याओं के बारे में भी जानेंगे।
इसके बाद डिप्टी सीएम सीधे सर्किट हाउस जाएंगे और फिर यहां पर अधिकारियों के साथ बैठक करके जिले में होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। जिले में लगभग 4 घंटे रुकने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली के लिए धनीपुर मंडी से उड़ान भरेंगे।

