Stampede In Bangalore: IPL 2025 की विजेता चाहे बेंगलुरु हो लेकिन जो आईपीएल फाइनल के अगले दिन चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुआ वो बेहद दुखद है|बुधवार को RCB की जीत के सम्मान समारोह की शुरुआत होने वाली थी, तब एक साथ बड़ी संख्या में लोग अंदर जाने की कोशिश करने लगे और भगदड़ मच गई और इस बीच जीत का जश्न मातम में बदल गया| इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 50 लोग घायल हो गए|इस पर PM मोदी और राहुल गांधी ने भी दुख जताया|
अब सवाल ये उठता है कि इसका जिम्मेदार आखिर है कौन? सरकार, आरसीबी टीम मैनेजमेंट या फिर प्रशासन कौन लेगा इसकी जिम्मेदारी?

