राज्य न्यूज़

खास महल की रिज्यूम जमीन पर अवैध निर्माण को कराया गया मुक्त, कठोर कार्रवाई जारी

by | Jun 4, 2025 | झारखंड, हजारीबाग

सदर अंचलाधिकारी मयंक भूषण और मुफ्फसिल थाना प्रभारी कुणाल किशोर के नेतृत्व में मंगलवार को जिले के मौजा ओरिया में प्रशासनिक कार्रवाई की गई।यहां खास महल की रिज्यूम जमीन पर अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण कार्य को रोकते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को रोका और जमीन को खाली कराया।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का निजी निर्माण कानूनन अवैध है और इस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी ।

इस कार्रवाई से स्थानीय प्रशासन ने एक सख्त संदेश दिया है कि सरकारी संपत्तियों पर कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दे की सोमवार को ग्रामीणों ने इस संबंध में हजारीबाग उपायुक्त को एक आवेदन देकर अवैध रूप से किया जा रहे निर्माण कार्य को रोकने व अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म