बिहार में सरकारी विद्यालयों में कार्यरत साढ़े छह लाख शिक्षकों को लेकर बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है|राज्य में शिक्षकों को साल में दो बार प्रशिक्षण दिया जाएगा| इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) को कार्य योजना भेज दी गई है। परिषद द्वारा ही शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बता दें कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने स्कूली शिक्षा की बेहतरी और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण संबंधी कार्य का व्यावहारिक रूप देने का निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है।

