गोरखपुर के कौड़ीराम क्षेत्र में रॉन्ग साइड से आ रही पिकअप को बचाने के चक्कर में एक बस अनियंत्रित हो गई और फोरलेन के किनारे रेलिंग पर अटक गई। ये बस बारात लेकर बिहार के मैरवा जा रही थी। बताया जा रहा है कि अगर बस खाई में गिर जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना बगहा वीर बाबा मंदिर के पास फोरलेन पर हुई है।
#SamacharPlusOTT #gorakhpur #gorakhpurnews #upnews
