बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के कबूतर पैंठ चौराहा स्थित मोटर्स होंडा मोटरसाइकिल शोरूम की छत पर भीषण आग लग गई, जिसने पल भर में विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना पर स्थानीय लोग और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बारात के दौरान हो रही आतिशबाजी को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।
#SamacharPlusOTT #bulandshahr #bulandshar #upnews #news
