आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में यमुना नदी में नहाते समय 6 किशोरियां डूब गईं, जिससे गांव में कोहराम मच गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन दुख का बात है कि इस घटना में चार किशोरियों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
#SamacharPlusOTT #agra #ganga #upnews
