लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। समयून खान के नेतृत्व में हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने “महिलाओं के अपराध में यूपी सबसे आगे है” जैसे नारे भी लगाए। इस दौरान समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं और महिला पुलिसकर्मियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
#SamacharPlusOTT #upnews #samajwadiparty
