आगरा के थाना न्यू आगरा, दयालबाग, पोईया रोड स्थित श्रीराम फार्म हाउस के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक कोल्ड स्टोरेज मालिक की बेटी को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सड़क किनारे गड्ढा होने से स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, स्कूटी गिरने पर पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से दो बहनों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
#SamacharPlusOTT #murdernews #agra
