गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के चंदौली में रामजानकी मार्ग पर एक लग्जरी कार अनियंत्रित होकर एक झोपड़ी में घुस गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए। गोला की ओर जा रही तेज रफ्तार कार सड़क पर अचानक एक बच्ची के आ जाने से अनियंत्रित हो गई और इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो लोग और झोपड़ी में सो रहा एक युवक चोटिल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
#SamacharPlusOTT #gorakhpurnews #highspeedcar
