गोरखपुर में जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारियों के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद के लिए छह, महामंत्री पद के लिए आठ और कोषाध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में थे। सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं से हाथ जोड़कर और पर्चे देकर निवेदन किया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट के नए भवन में अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था, न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का वादा किया। महामंत्री पद के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश मिश्रा ने अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने की बात कही जबकि कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अंबरीष कुमार राय ने परिसर में साफ-सफाई और महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था का आश्वासन दिया।
#SamacharPlusOTT #gorakhpur #news
