आगरा के थाना एत्मादौला क्षेत्र में एक लुटेरी दुल्हन के कथित बुआ और फूफा को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल दुल्हन ने 15 दिन पहले शादी के बाद आधी रात को… अपने पति और परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर ..उन्हें बेहोश कर.. घर में रखे नगदी और आभूषण लेकर फरार हो गई थी। बताया जा रहा है कि कथित बुआ सुनीता और फूफा राजेंद्र ने 1 लाख 20 हजार रूपये की रकम लेकर फर्जी शादी कराई थी। मुखबिर की सूचना पर इन दोनों को रामबाग पुल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार लुटेरी दुल्हन की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...
