बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र में उझानी-कादरचौक मार्ग पर पतौरा गांव के पास दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार, थाना सहसवान क्षेत्र के होतीपुर गांव निवासी 18 वर्षीय विशेष और दूसरी बाइक पर सवार थाना कादरचौक क्षेत्र के खिरिया बाकरपुर निवासी 28 वर्षीय अनुज और 33 साल के धर्मप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। विशेष नाम के व्यक्ति को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि धर्मप्रकाश का प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने अनुज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
#SamacharPlusOTT #budaunnews #upnews
