मथुरा में तेज हवाओं और आंधी-तूफान के चलते राज्य मार्गों पर पेड़, विद्युत पोल और ग्लो साइन बोर्ड गिरने की घटनाओं के बावजूद मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण गहरी नींद में है। गोवर्धन विकासखंड कार्यालय के बाहर लगा एक संकेत सूचक बोर्ड नीचे से पूरी तरह से गल चुका है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आंधी-तूफान आने पर उनकी चिंताएं बढ़ जाती हैं। उपजिलाधिकारी गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और जल्द ही इसे सही करा दिया जाएगा। उन्होंने गुरु पूर्णिमा मेले को बेहतर ढंग से संपन्न कराने की भी बात कही।
#SamacharPlusOTT #mathura #upnews
