मुजफ्फरनगर में अखिल भारतीय जाट महासभा की बैठक हुई, जिसमें किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि सप्ताह मनाया गया। बैठक में चौधरी चरण सिंह की विचारधारा पर चलने और युवाओं को उनके कार्यों से अवगत कराने का आह्वान किया गया। सामाजिक कुरीतियों जैसे मृत्युभोज, दहेज प्रथा और फिजूलखर्ची पर प्रतिबंध लगाने तथा युवाओं का ध्यान पढ़ाई की ओर आकर्षित करने पर चर्चा हुई। साथ ही बिजनौर के जिलाधिकारी रहे आईएएस अधिकारी एसके वर्मा के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया। बैठक में भरतपुर जाकर पूर्व विधायक दीपा चौधरी को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
#SamacharPlusOTT #muzzafarnagar #upnews
