आगरा के करकुंज मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो और बाइक में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए और बाइक कई मीटर दूर जा गिरी। हादसे में घायल हुए दोनों लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। टक्कर मारने के बाद कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। ये घटना थाना सिकंदरा क्षेत्र के करकुंज मार्ग की है। #SamacharPlusOTT
#agra #roadaccdient
