बिजनौर के बैराज रोड पर मेरठ-पौड़ी हाईवे 119 पर बन रहा एक निर्माणाधीन पुल भरभरा कर गिर गया। माउंट लिटेरा जी स्कूल के पास बन रहे इस पुल का लेंटर रात में ही डाला गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब 9 बजे अचानक लेंटर गिर गया, जिससे कई मजदूर भी काम कर रहे थे। कुछ मजदूरों के घायल होने की भी बात कही जा रही है। युवा भारतीय किसान अराजनीतिक राष्ट्रीय अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल और कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
#SamacharPlusOTT #bijnor #highway
