राज्य न्यूज़

सीकर : दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार

by | Jun 3, 2025 | राजस्थान क्राइम

सीकर में जीणमाता थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट कार और पिस्टल बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी।

थानाधिकारी दलीप सिंह ने बताया कि 31 मई को गश्त के दौरान एएसआई घीसालाल को जीणमाता से कोछोर मार्ग पर गौशाला के पास बंजर जमीन पर 7-8 फायरिंग की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को एक स्विफ्ट और एक अल्टो कार के पास 5 लोग दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर फरार हो गए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दहशत फैलाने के इरादे से फायरिंग की थी। घटनास्थल के पास एक वेटरनरी कॉलेज भी है। थानाधिकारी के अनुसार दहशत फैलाने का मास्टरमाइंड हरि अभी फरार है। आरोपी संजय के मोबाइल से हथियारों के साथ कई फोटो मिली हैं। पुलिस को आशंका है कि वह हथियार सप्लाई के नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। मामले की जांच जारी है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म