शादी के बाद हनीमून में पर गए इंदौर के राजा और सोनम की तलाश कर रही टीम को डबल डेकर रूट पर एक शव मिला था। इसकी पहचान की गई। परिवार वालों ने शव की पहचान राजा के रूप में की है। शव को खाई से ऊपर लाया गया है। शव का हुलिया राजा से मिल रहा था, लेकिन पुलिस अफसरों ने शव की पुष्टि परिजनों से कराई है।
परिजनों ने पुलिस अफसरों से कहा कि शव राजा का है। जिस स्थान पर शव मिला है, उसके आसपास खोजी दल ने अभियान और तेज किया है, ताकि सोनम के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस अफसरों ने राजा की अंतिम रील के जरिए लोकेशन पता की। राजा ने ओशरा हिल्स के आसपास रील बनाई थी। शव भी उसी इलाके में मिला है।

