गोरखपुर में सहकार भारती की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने किसानों द्वारा कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से हो रही बीमारियों पर चिंता व्यक्त की। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कृषि मंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विरासत ए.ओ. ह्यूम की है, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी महाराणा प्रताप, अहिल्याबाई होलकर और छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे राष्ट्रीय समर्थकों की विरासत के वारिस हैं।
#SamacharPlusOTT #gorakhpur #gorakhpurnews #upnews #agreeculture
