कानपुर नगर में वाणिज्य कर विभाग (एसजीएसटी) की टीम ने मालवाहक वाहनों की चेकिंग के दौरान टैक्स चोरी का एक बड़ा और अनोखा मामला उजागर किया है। टीम ने एक ही पंजीकरण नंब) वाली दो अलग-अलग मालवाहक गाड़ियों को पकड़ा, जिनमें अलग-अलग तरह का माल (लोहे के एंगल और पाइप) लदा था। संयुक्त आयुक्त सुशील गौतम ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई, क्योंकि नियमों के अनुसार एक ई-वे बिल पर एक समय में एक ही वाहन से माल ढुलाई हो सकती है। तो वही आयकर विभाग की टीम ने दोनों वाहनों और माल को कब्जे में लेकर गहन जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका है।
#kanpur #kanpurnews #upnews #samacharplusott
