गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम की सबसे बड़ी दिक्कत होती है, खाने के सामान का खराब होना। दरअसल, गर्मी के इस मौसम में खाने का समान यदि फ्रिज में न रखा जाए तो तत्काल खराब हो जाता है। इसके साथ-साथ हर सब्जी को भी फ्रिज में रखा जाता है।
फ्रिज में रखने के बावजूद कई सब्जियां जल्द ही खराब हो जाती हैं। इन सब्जियों में हरा धनिया भी शामिल है। गर्मी के इस मौसम में धनिया को यदि फ्रिज में सही से न रखा जाए तो ये एक रात में ही सूख जा रहा है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल के बाद हरा धनिया हफ्तों तक खराब नहीं होगा।
ध्यान रखें कि धनिये की पत्तियों को पानी से दूर ही रखना है, सिर्फ जड़ों को पानी में भिगो कर रखना है। इस पानी को हर रोज बदलते रहें, वरना पानी के साथ-साथ धनिया भी सड़ने लगेगा।

