लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित एलडीए द्वारा संचालित “वीकलैंड सी जी सिटी पछी विहार” में बड़ी संख्या में मछलियों के मरने का सिलसिला जारी है। लगभग चार-पांच दिन पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसके बाद एलडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर विभाग सक्रिय हुआ था, लेकिन उनके प्रयास भी विफल साबित हुए हैं। मछलियों की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और आज फिर से बड़ी संख्या में मछलियों के मरने से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इस घटना से प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।
#SamacharPlusOTT #lucknow #fishes
