उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में NIA ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में छापेमारी की है। शनिवार सुबह 4 बजे खजनी क्षेत्र के रावतदाढ़ी गांव और रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के आजाद नगर पूर्वी स्थित पन्ने लाल यादव के आवास पर NIA की चार सदस्यीय लखनऊ टीम ने रेड की। दरअसल बैंकॉक में रहने वाले पन्नेलाल यादव के खातों से संदिग्ध और गैरकानूनी लेनदेन का आरोप है। टीम ने पन्नेलाल के चाचा मुन्नी लाल यादव से भी पूछताछ की और दस्तावेज और लैपटॉप कब्जे में ले लिए। सुबह से चल रही इस कार्रवाई से मोहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है।
#SamacharPlusOTT #gorakhpurnews #nia
