बदायूं में एंटी करप्शन टीम ने सीएमओ कार्यालय में तैनात बाबू सुनील सक्सेना को 17 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सुनील सक्सेना ने ANM अंशु का पांच महीने का वेतन जारी करने के लिए घूस की मांग की थी। विजिलेंस टीम ने योजना के तहत सुनील सक्सेना को DM रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर बुलाकर धर दबोचा। आरोपी बाबू को सिविल लाइंस थाने लाने के बाद बरेली भेजा गया है। जहां उनपर मुकदमा दर्ज, जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
#SamacharPlusOTT #cmo #budaun
