गोरखपुर के सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के महुआडाबर गांव के विभोर दूबे** ने IPL 2025 के अंतिम लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले में अंपायर की भूमिका निभाकर अपने गांव और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। 27 मई 2025 को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मिली इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर है। विभोर की निष्पक्षता और प्रोफेशनलिज्म ने सबको प्रभावित किया, जिसकी अब हर ओर सराहना हो रही है। गांव में जश्न का माहौल है और युवाओं के लिए वो प्रेरणा बनकर उभरे हैं।
#SamacharPlusOTT #ipl #umpire
