मेरठ में जॉब से लौट रहे दो बाइक सवार युवकों से तमंचे के बल पर लूटपाट की घटना हुई। बाइक और स्कूटी पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने इस लूट को अंजाम दिया और विरोध करने पर एक युवक को तमंचे की बट से घायल कर दिया। बदमाश युवकों से मोबाइल और लैपटॉप लूटकर फरार हो गए। ये घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के किशनपुरी बागपत रोड की है। लूट के दो घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।
#SamacharPlusOTT #meerut #robery
