हमीरपुर के बिंवार थाना क्षेत्र के लरौंद इलाके में पीआरबी पुलिसकर्मियों पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले दबंगों से पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। आरोपी बालेंद्र ने पुलिस पर फायर किया, जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से वो घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। थोड़ी दूर पर पुलिस ने उसके साथी सिद्धा को भी कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि इन अपराधियों ने दोनों ने शिकायत पर पहुंची डायल 112 पुलिसकर्मियों पर कुल्हाड़ी से हमला किया था।
#SamacharPlusOTT #hamirpur #PRBPolice
