खाद्य सुरक्षा विभाग और तहसील प्रशासन की टीम ने खुर्जा में दुकानों पर छापेमारी कर थोक विक्रेता समेत दो दुकानों से भारी मात्रा में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बरामद की है। थोक विक्रेता से 75 बोतलें और एक अन्य दुकान से करीब 40 बोतलें जब्त की गईं। कार्रवाई के लिए पहुंची टीम ने मौके से नमूने जमा कर जांच के लिए प्रयोगशाला भी भेजे हैं।
#SamacharPlusOTT #bulandshahr
